Tuesday 27-Oct-2026

अमृतसर में फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

अमृतसर में फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट चलाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने छह फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, सात पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और जाली दस्तावेजों के विवरण वाला एक लैपटॉप बरामद किया है।