Friday 11-Sep-2026

आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए लाओस जायेंगे राजनाथ सिंह

आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए लाओस जायेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को लाओस जायेंगे। बैठक के दौरान वह क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि श्री सिंह के बैठक से इतर अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, लाओस, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। इन बैठकों का उद्देश्य इन देशों के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक बढ़ाना है।

आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की यह बैठक आसियान में सर्वोच्च रक्षा परामर्श और सहयोग तंत्र है। यह आसियान सदस्य देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस , मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और इसके आठ संवाद भागीदारों भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक मंच है।

impact add2

भारत 1992 में आसियान का संवाद साझेदार बना था और इस संस्था की पहली बैठक 12 अक्टूबर 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित की गयी थी। वर्ष 2017 से इसकी बैठक हर वर्ष हो रही है। लाओस 11वीं बैठक का अध्यक्ष और मेजबान है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2