Monday 20-Jul-2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा घोषणा ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा घोषणा ।

पटना :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) के अवसर पर एक विशेष पहल की घोषणा की है। इस दिन वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रेरणादायक महिलाओं को सौंपेंगे, ताकि वे अपनी कहानियां और अनुभव साझा कर सकें।  प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, इनोवेशन किया है, और अपनी एक अलग पहचान बनाई है।”  

 इच्छुक महिलाएं इस पहल का हिस्सा बनने के लिए ‘नमो ऐप’ पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “यदि आप चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरी दुनिया तक अपनी बात पहुंचाएँ।”  

 यह पहल समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई है, जिससे वे अपने कार्य और अनुभवों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचा सकें।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3