Tuesday 05-May-2026

यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश

यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश

नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न शहरों में मंगलवार को आयोजित यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा रद्द कर दी। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है और सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं।

शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षा का आयोजन फिर से किया जाएगा, जिसके लिए बाद में जानकारी साझा की जाएगी। अधिकारी ने बताया, यूजीसी को राष्ट्रीय साइबर अपराध इकाई से कुछ इनपुट मिले थे। ये इनपुट संकेत देते हैं कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है।

देशभर के 317 शहरों में मंगलवार को यह परीक्षा एनटीए ने आयोजित की थी। इसमें 11.21 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों में से लगभग 81 प्रतिशत उपस्थित हुए थे। नेट जून और दिसंबर में आयोजित किया जाता है।