Wednesday 10-Dec-2025

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रुझानों में NDA बहुमत की ओर, संजय राउत बोले- ये नोटों के मशीन का काम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रुझानों में NDA बहुमत की ओर, संजय राउत बोले- ये नोटों के मशीन का काम

मुम्बई, इंपैक्ट लाइव टीम।

Maharashtra vidhan sabha chunav results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार महायुति बहुमत की ओर अग्रसर होती दिखाई दे रही है जबकि महा विकास अघाड़ी अब तक 50 सीटें पर भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी है। चुनाव आयोग से मिले रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक 50 सीटों , शिवसेना (शिंदे) 27 सीटों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) 22 सीटों पर बढ़त बना चुकी है जबकि महाविकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) 14 सीटों, कांग्रेस 13 सीटों और शिवसेना(उद्धव ठाकरे) 12 सीटों आगे चल रही है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले गये थे।

ये नोटों के मशीन का काम: संजय राउत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पिछड़ने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। ये लोगों की राय नहीं है। ये फैसला हुआ है। ये जनता का फैसला नहीं है। दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला है। उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई। उससे ध्यान हटाने के लिए ये सब किया गया है। मुंबई गौतम अडाणी के जेब में जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम था। हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी, जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी होती है उस राज्य की जनता बेइमान नहीं है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1