मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के प्रमुख व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा और महायुति की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में लोगों के भरोसे के प्रतिबिंब को दिया।
चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को “भाजपा की सुनामी” करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह चुनाव परिणाम न केवल भाजपा की मजबूत संगठनात्मक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति महाराष्ट्र के लोगों के अपार स्नेह और अटूट विश्वास को भी प्रमाणित करता है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पिछड़ने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। ये लोगों की राय नहीं है। ये फैसला हुआ है। ये जनता का फैसला नहीं है। दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला है। उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है और छह बजे शाम तक मतदान चलेगा। मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े मतदाता मतदान कर सकेंगे।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की नौ, पंजाब की चार और केरल और उत्तराखंड की एक-एक विधानसभा सीट तथा साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव संबंधी हिंसा में वृद्धि देखी जा रही है, विपक्ष आगे बढ़ने के लिए नए निचले स्तर तक गिर रहा है। महाविकास अघाड़ी अपनी हताशा दिखाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और चुनाव में अपने हितों को साधने के लिए हर हथकंडे अपना रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लौटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है? वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का खेल खत्म हो चुका है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर 'नोट फॉर वोट' का आरोप लगा है। इस मामले में चुनाव आयोग ने बीजेपी महासचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। बुधवार, 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से बड़ा हंगामा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव विनोद तावड़े के ऊपर पैसे बांटने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है। इस बीच सोमवार की शाम एनसीपी शरद पावर गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला कर दिया गया। हमले में अनिल देशमुख जख्मी हुए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 और झारखंड विधानसभा के लिए दूसरे चरण की 38 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे सार्वजनिक प्रचार अभियान थम गया। दोनों राज्यों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और अधिकांश सीटों पर शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे।
मुंबई शहर जिले के मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 286 वरिष्ठ नागरिक मतदाता हैं, जिनमें से 268 मतदाताओं और 11 में से 10 दिव्यांग मतदाताओं ने मालाबार हिल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव निर्णय अधिकारी को फॉर्म '12डी' भरकर जमा किया था। ऐसे कुल 278 मतदाताओं का घर पर डाक से मतदान कराया गया है।