Tuesday 22-Sep-2026

VIDEO: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के काफिले पर पथराव, अनिल देशमुख का सिर फूटा

VIDEO: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री के काफिले पर पथराव, अनिल देशमुख का सिर फूटा

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप के दौर जारी है। इस बीच सोमवार की शाम एनसीपी शरद पावर गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर हमला कर दिया गया। हमले में अनिल देशमुख जख्मी हुए हैं। काटोल में उनकी कार पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की, जिसके बाद उनके सिर पर गहरी चोट लग गई।

यह घटना महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के आखिरी दिन हुई है। अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख एनसीपी (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के चरणसिंह ठाकुर से है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5