Sunday 07-Jun-2026

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की बढ़ी मुश्किलें, EC ने दर्ज कराई FIR; चुनाव में पैसे बांटने का आरोप

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की बढ़ी मुश्किलें, EC ने दर्ज कराई FIR; चुनाव में पैसे बांटने का आरोप

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर 'नोट फॉर वोट' का आरोप लगा है। इस मामले में चुनाव आयोग ने बीजेपी महासचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कथित तौर पर पैसे बांटने की ये घटना उस वक्त सामने आई जब तावड़े और स्थानीय नेता राजन नाइक होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ है।

वहीं, इस मामले को लेकर महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई हो गया है। विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का खेल खत्म हो चुका है, जो काम चुनाव आयोग को करना था वो काम ठाकुर ने किया है। चुनाव आयोग हमारा बैग चेक करता है लेकिन सत्ता पक्ष पर कार्रवाई करने से डरता है।

impact add6

इस बीच पूरे मामले में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े का कहना है कि नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी। वोटिंग के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीन को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो क्या करना है। मैं इसके बारे में उन्हें जानकारी देने पहुंचा था। बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस मामले की जांच करे। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती हैद्ध फिर भी मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6