Saturday 13-Jun-2026

महाराष्ट्र में वोटिंग से एक दिन पहले हंगामा, बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप; वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में वोटिंग से एक दिन पहले हंगामा, बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप; वीडियो वायरल

मुंबई, इंपैक्ट लाइव टीम।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। बुधवार, 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से बड़ा हंगामा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव विनोद तावड़े के ऊपर पैसे बांटने के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि इंपैक्ट लाइव नहीं करता है। वहीं विनोद तावड़े ने पैसे बांटने के आरोपों निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए।

दरअसल, बीजेपी विनोद तावड़े और स्थानीय नेता राजन नाइक एक होटल पहुंचे थे। इस दौरान बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। बीजेपी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हुआ है। बता दें कि राजन नाईक बीजेपी के नालासोपारा विरार सीट से उम्मीदवार हैं। उनके सामने बहुजन विकास आघाड़ी ने क्षितिज ठाकुर को उतारा है।

विनोद तावड़े को लेकर शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी का खेल खत्म हो गया है। जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था वो काम ठाकुर ने किया है। चुनाव आयोग हमारा बैग चेक करते हैं और उधर सत्ता पक्ष पर कार्रवाई करने से डरता है।

impact add2