Monday 07-Sep-2026

असम: 2200 करोड़ के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गोपाल पॉल अरेस्ट

असम: 2200 करोड़ के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गोपाल पॉल अरेस्ट

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

सीबीआई ने असम में 2,200 करोड़ रुपये के ‘आनलाइन ट्रेडिंग’ घोटाले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि आरोपी गोपाल पॉल को ‘एजेआरएस मार्केटिंग’ मामले के सिलसिले में सिलीगुड़ी में एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। यह मामला घोटाले से संबंधित 41 मामलों में से एक है जिनकी एजेंसी जांच कर रही है।

इन मामलों की जांच पहले असम पुलिस द्वारा की जा रही थी, लेकिन बाद में असम पुलिस से इन मामलों को सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई ने बीते हफ्ते ही अपनी जांच शुरू की है। सीबीआई ने एक बयान में बताया है कि जांच की जिम्मेदारी लेने के बाद से एजेंसी ने पांच राज्यों के 92 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 24 मोबाइल फोन, 18 कंप्यूटर, सात हार्ड डिस्क और 11 लैपटॉप जब्त किए गए हैं। एजेंसी ने जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाटा भी सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

impact add6

पूर्व में इस मामले की जांच करते हुए असम पुलिस ने इस मामले से जुड़े अन्य मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पॉल अभी तक फरार था। असम में ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का अगस्त के अंतिम सप्ताह में उस वक्त खुलासा हुआ था, जब 29 वर्षीय दीपांकर बर्मन की कंपनी में भारी मात्रा में धन लगाने वाले निवेशकों का पैसा वापस नहीं मिला। इस पर निवेशकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि यह घोटाला दो हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है। इस मामले में असम पुलिस ने बर्मन, बिशाल फुकन, अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add2