Sunday 16-Aug-2026

भारत पहुँचा HMPV वायरस

भारत पहुँचा HMPV वायरस

 

पटनाः चीन का नया वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस , जिसे एचएमपीवी के नाम से जाना जाता है, जो सभी उम्र के लोगों को ग्रसित कर सकता है. हालाँकि इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है. जिसके लक्षण फ्लू जैसे हैं, जो COVID-19 के समान है. मुख्य रूप से सांस से संबंधित बीमारी का कारण बनता है. खास बात है कि यह वायरस अब चीन से बाहर भी फैलने लगा है.

 

भारत में यह पहला मामला कर्नाटक में दर्ज किया गया है. यह वायरस बैंगलुरु के एक अस्पताल में आठ महीने की बच्ची में डिटेक्ट किया गया है. गुजरात के अहमदाबाद में भी संदिग्ध मामला सामने आया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार एक निजी अस्पताल में दो महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई है.

 

इस केस के सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर कर्नाटक सरकार ने बैठक भी बुला ली है. दूसरी तरफ भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह मामले आईसीएमआर की नियमित निगरानी कार्यक्रम के चलते सामने आए है. लेकिन विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह भारत के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है.

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4