Thursday 23-Apr-2026

एक हाथ में स्प्रिट, दूसरे हाथ में माचिस; अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश; AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

एक हाथ में स्प्रिट, दूसरे हाथ में माचिस; अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश; AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए पकड़ा गया व्यक्ति पदयात्रा अभियान के दौरान उन पर स्प्रिट फेंककर उन्हें जलाना चाहता था। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी। भारद्वाज ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी के कारण आग नहीं लगाई जा सकी। उन्होंने दावा किया कि इस हमले के पीछे भाजपा की साजिश है। ये उनकी हार की बौखलाहट का नतीजा है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की फेसबुक प्रोफाइल में बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें हैं और पार्टी का आईडी कार्ड भी है। आगे उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विकासपुरी और बुराड़ी में केजरीवाल पर हमले की कोशिशें हुई थीं। उन्होंने पुलिस पर भी हमलों के दौरान निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया और इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

अरविंद केजरीवाल पर हुए इस हमले के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस घटना को भाजपा की चुनावी हार की बौखलाहट का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि आज दिनदहाड़े भाजपा के एक कार्यकर्ता ने अरविंद जी पर हमला किया। दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का जवाब देंगे। पिछली बार भाजपा को 8 सीटें मिली थीं, इस बार दिल्ली वाले उन्हें जीरो सीट देंगे।

impact add4