Thursday 23-Apr-2026

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर फेंका पानी, AAP का आरोप- भाजपा बौखलाहट में करवा रही हमला

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर फेंका पानी, AAP का आरोप- भाजपा बौखलाहट में करवा रही हमला

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट में आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रही है। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने केजरीवाल पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे।

वहीं आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि कल दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल ने आवाज़ उठाई और आज ही उन पर कायराना हमला किया गया।ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय!

इसके अलावा आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज केजरीवाल पर हमला करने वाला गुंडा सीधा भाजपा से जुड़ा हुआ है। बता दें कि पदयात्रा के दौरान एक युवक ने केजरीवाल पर पानी फेंक दिया था।

impact add2