Saturday 19-Sep-2026

बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

बांग्लादेश में ISKCON के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु गिरफ्तार, हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

बांग्लादेश पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन्हें राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने 22 नवंबर को बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदुओं के समर्थन में रैली की थी। माना जा रहा है कि इसी की वजह से चिन्मय कृष्ण प्रभु पर ये कार्रवाई की गई है। इस रैली में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया था।

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार लगातार अल्पसंख्यकों को खासकर के हिंदुओं को प्रताड़ित किए जा रही है। बीएनपी के सहयोग से कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी खुलेआम इस्कॉन और इस्कॉन भक्तों की हत्या करने की धमकियां दे रही है। इसी के खिलाफ बांग्लादेश इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर हिंदुओं को आपस में बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

impact add6

बता दें कि इस साल अक्टूबर के महीने में चिन्मय कृष्ण दास प्रभु पर बांग्लादेश सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाया था। हिंदू संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों पर भी केस दर्ज हुए थे। खास बात यह है कि बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु के अलावा 19 अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कई मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4