Saturday 09-May-2026

VIDEO: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, 2 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू अभियान जारी

VIDEO: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड, 2 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू अभियान जारी

कटरा, इंपैक्ट लाइव टीम।

जम्मू के माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य अभियान चल रहा है। भूस्खलन के बीच पुराने रूट से वैष्णो देवी की यात्रा जारी है। इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, हादसा माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंची हेलीपैड के पास हुआ है। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, एक लड़की गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रही है। वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add2