उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोमवार शाम को हुए भूस्खलन के कारण फंसे तीर्थयात्रियों में से मंगलवार सुबह चार और शव बरामद हुए है,जिससे मृतकों की संख्या आज पांच हो गई है। जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है।
जम्मू के माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड की बड़ी घटना हुई है, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर राहत और बचाव कार्य अभियान चल रहा है।