Monday 21-Sep-2026

रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के मामले को रद्द करने की याचिका को रद्द करने से इनकार करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ने कहा है कि केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए भाजपा उनकी कड़ी निंदा करती है।

मंगलवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश आने के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि केजरीवाल आगे से इस प्रकार के झूठे आरोप नहीं लगाएंगे और किसी भी व्यक्ति का मानहानि नहीं करेंगे।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1