Thursday 25-Jun-2026

नेपाल के काठमांडू में विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान लगी आग; 18 लोगों की मौत

नेपाल के काठमांडू में विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान लगी आग; 18 लोगों की मौत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के दौरान विमान में आग गई। हादसे में 18 लोगों की मौत होने की खबर है। विमान में 3 क्रू मेम्बर समेत कुल 22 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) पर सौर्य एयरलाइंस के विमान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पोखरा जाने वाले विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे से बाहर निकल जाने के कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार शौर्य एयरलाइंस के विमान संख्या एमपी CRJ 200 ने रनवे 2 से पोखरा के लिए उड़ान भरा था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से टेक ऑफ करने के कुछ देर के बाद ही विमान में आग लग गई और तेज धुंए के गुब्बार के साथ जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। 

खबर अपडेट हो रही है।