Wednesday 18-Feb-2026

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत

रीवा, इंपैक्ट लाइव टीम।

मध्य प्रदेश के रीवा में स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई स्कूली बच्चे उसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से चार बच्चों की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे। दर्दनाक हादसा गढ़ कस्बे के निजी स्कूल सनऋषि पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है। इस हादसे पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दुख जताया है।

बताया गया है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जानें के लिए निकल रहे थे, उसी समय जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसमें कुल 8 बच्चे और एक महिला भी दब गई। इनमें से चार की मौत हो गई है और महिला समेत चार को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

impact add2

घटना के बाद एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी दुख जताया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है। मैं इस इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।