नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोशल मीडिया पर देश और दुनिया में लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानी दस करोड़ हो गयी है, जिससे वह दुनिया में ऐसी हस्ती के रूप में उभरे हैं, जिसके सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। एक्स पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या विपक्षी इंडिया गठबंधन के 11 प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या से भी अधिक है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या 9 करोड़ 50 लाख है जबकि पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पर एक पोस्ट में लिखा @X पर सौ मिलियन ! इस जीवंत माध्यम पर आकर खुश हूं और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं। भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं।
A hundred million on @X!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2024
Happy to be on this vibrant medium and cherish the discussion, debate, insights, people’s blessings, constructive criticism and more.
Looking forward to an equally engaging time in the future as well. pic.twitter.com/Gcl16wsSM5
गृह मंत्री अमित शाह ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर का चौंका देने वाला आंकड़ा पार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारत में पीएम मोदी की अद्वितीय लोकप्रियता का बल्कि वैश्विक मंच पर उनकी महान राजनीतिज्ञता का भी प्रमाण है।
बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2009 में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में नाम ट्विटर) को ज्वाइन किया था, तब से पीएम मोदी लगातार इस मंच पर अपनी पोस्ट साझा करते हैं और लोगों से जुड़े रहते हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी क्रमशः 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं। दरअसल पीएम नरेन्द्र मोदी असली सोशल मीडिया सेंसेशन के तौर पर सामने आए हैं और अब वे विश्व के इकलौते ऐसे व्यक्ति बन चुके हैं जिसे एक्स पर 100 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।