Monday 21-Sep-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑपरेशन सिंदूर पर बीकानेर में ऐतिहासिक भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑपरेशन सिंदूर पर बीकानेर में ऐतिहासिक भाषण

इंपैक्ट लाइव टीम पटना :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक रैली में ऑपरेशन सिंदूर को भारत के लिए एक  नया युग करार दिया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उनके भाषण के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

पीएम मोदी ने अपने भाषण में भावनात्मक और प्रतीकात्मक रूप से कहा, जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है।उन्होंने कहा, मेरी नसों में अब लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। मेरा दिमाग ठंडा है, लेकिन खून गर्म है। जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो दुनिया ने देख लिया कि नतीजा क्या होता है।सिंदूर, जो हिंदू परंपरा में विवाहित महिलाओं के मांग में सजने वाला प्रतीक है, ऑपरेशन का नाम देने का सुझाव स्वयं पीएम मोदी ने दिया था, ताकि आतंकवादियों को यह संदेश दिया जाए कि भारत अपनी बहनों और बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, उन्हें अपने हथियारों पर बहुत गुमान था, आज वे मलबे के ढेर में दबे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कभी भी भारत के साथ सीधे युद्ध में नहीं जीत सकता, इसलिए वह आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।यह हमले और जवाबी हमले का खेल नहीं है, यह न्याय का नया रूप है, यह ऑपरेशन सिंदूर है।उन्होंने पाकिस्तान के रहीम यार खान हवाई अड्डे पर हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा, पाकिस्तान का हवाई अड्डा अब आईसीयू में है।पाकिस्तान सरकार ने मोदी के भाषण को उकसाने वाला और भड़काऊ करार दिया, लेकिन उनकी सैन्य और कूटनीतिक कमजोरी स्पष्ट थी। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने उनके ड्रोन और मिसाइलों को निष्प्रभावी कर दिया।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6