Monday 24-Aug-2026

ब्रिटेन से शेख हसीना को झटका, नहीं मिलेगी शरण; UK बोला- ऐसा कोई नियम नहीं

ब्रिटेन से शेख हसीना को झटका, नहीं मिलेगी शरण; UK बोला- ऐसा कोई नियम नहीं

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

छात्र आंदोलन के विरोध में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं। इस बीच उनके ब्रिटेन में शरण लेने की खबरें सामने आई हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि ब्रिटिश आव्रजन नियम किसी व्यक्ति को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए उस देश की यात्रा करने की अनुमति नहीं देते हैं।

इस बीच ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एनडीटीवी से बातचीत कहा कि जिन लोगों को अंतरराष्ट्रीय संरक्षण जरूरी है, उन्हें सबसे पहले सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए। यह सुरक्षा का सबसे तेज़ रास्ता है. हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्रवाई की जा रही है।

impact add3

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ़्तों में हुई हिंसक घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में जांच की मांग की है, जिसके कारण अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना कथित तौर पर ब्रिटेन में शरण मांगने से पहले फिलहाल के लिए भारत रवाना हो गईं। शेख हसीना अभी राजधानी दिल्ली के एक सेफ हाउस में हैं।

हाल ही में ब्रिटेन के पीएम सर कीर स्टारमर ने पिछले महीने लेबर पार्टी की भारी जीत के बाद कहा था कि शरण चाहने वाले लोगों को पहले सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए। ब्रिटेन के पास जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का रिकॉर्ड रहा है। हालांकि, किसी को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है।