नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई उनके खिलाफ छापे मारने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से... इतना ही नहीं राहुल ने अपने इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है।
कांग्रेस नेता ने बताया कि ईडी के अधिकारी ने उन्हें बताया है कि छापे की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने आशंका जताई की संसद में बजट पर चर्चा दौरान उन्होंने था कि सरकार विपक्ष और देश के खिलाफ चक्रव्यूह बना रही है और शायद मोदी सरकार को उनका यह बयान पसंद नहीं आया, इसलिए उनके खिलाफ इस तरह की योजना बनाई जा रही है।
Apparently, 2 in 1 didn’t like my Chakravyuh speech. ED ‘insiders’ tell me a raid is being planned.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 1, 2024
Waiting with open arms @dir_ed…..Chai and biscuits on me.
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
संसद में बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि 21वीं सदी में एक और चक्रव्यूह तैयार किया गया है... जो अभिमन्यु के साथ हुआ, वही हिंदुस्तान के साथ किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि जिस तरह से अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाया गया था उसी तरह हिंदुस्तान को फंसा दिया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में छह लोगों ने फंसा कर मारा था...चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- ‘पद्मव्यूह', जो कमल के फूल के आकार का होता है।