Monday 17-Aug-2026

अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोगों की मौत; घटना की जांच के आदेश

अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोगों की मौत; घटना की जांच के आदेश

अल्मोड़ा/नैनीताल, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 36 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गढ़वाल मोटर आनर्स की एक बस पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान खूपी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो कर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस खचाखच भरी हुई थी। इसमें  करीब 50 लोग सवार थे। 

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. सीएम धामी ने हादसे में गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा सल्ट बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात की. साथ ही सीएम ने घटना की जानकारी लेते हुए बचाव और राहत कार्य में तेजी से करने के निर्देश दिए. एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है.

impact add4

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए. साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

वहीं अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या मौके पर 28 है, जबकि 30 घायलों को उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय भेजा था, जिसमें 8 लोगों की उपचार के दौरान मौत की सूचना है।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4