Tuesday 03-Nov-2026

कश्मीर में स्नोफॉल, गुलमर्ग में तापमान 0 डिग्री से नीचे पहुंचा; आप भी देखिये वीडियो...

कश्मीर में स्नोफॉल, गुलमर्ग में तापमान 0 डिग्री से नीचे पहुंचा; आप भी देखिये वीडियो...

श्रीनगर, इंपैक्ट लाइव टीम।

जम्मू कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज़ सहित कश्मीर घाटी के ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस मौसम का पहला तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। हिमपात के बाद गुलमर्ग घाटी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन गया है।

गुलमर्ग के अलावा कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप, बांदीपोरा जिले में राजदान टॉप और गुरेज, कुपवाडा के माचिल और गांदेरबल जिले के जोजिला दर्रे पर भी हल्का-फुल्का हिमपात होने की रिपोर्ट सामने आयी है। घाटी के अधिकाश हिस्सों में सुबह बारिश हुई।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पिछले 24 घंटों में 10.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा कुपवाडा में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच डिग्री और कोकेरनाग में तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

impact add1

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4