Tuesday 03-Nov-2026

मनी लॉन्ड्रिंग केस: झारखंड में कांग्रेस विधायक के परिसरों पर ईडी की रेड

मनी लॉन्ड्रिंग केस: झारखंड में कांग्रेस विधायक के परिसरों पर ईडी की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनसे कथित तौर पर जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर धनशोधन संबंधी एक मामले की जांच के तहत मंगलवार को छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि रांची और राज्य के कुछ अन्य शहरों में लगभग 17-18 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। अंबा (36) हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय कथित अवैध रेत खनन, जबरन वसूली और कुछ अन्य अपराधों से संबंधित कई प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहा है।