Wednesday 06-May-2026

झारखंड के चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी शहीद

झारखंड के चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी शहीद

झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर सदर और बशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्रों के बीच बैरियो के जंगल में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।