Sunday 03-May-2026

27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन लेंगे हिस्सा

27 जुलाई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन लेंगे हिस्सा

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

नई दिल्ली में 27 जुलाई को प्रस्तावित नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे। इस बैठक के एजेंडे को लेकर सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कई विभाग के सचिव भी थे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकसित भारत-2047 दस्तावेज पर चर्चा की जाएगी। हेमंत भी इस पर अपनी राय रखेंगे। इसे लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री झारखंड के संदर्भ में कई बातों को रख सकते हैं। झारखंड का केंद्र सरकार पर बकाया राशि इनमें सबसे प्रमुख है। ं एचईसी के मुद्दे को भी उठा सकते हैं। बीते दिनों सीएम ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्र से मांग की है कि अगर केंद्र से एचईसी नहीं संभल रहा है तो राज्य सरकार के हवाले कर दे।

impact add1