Saturday 19-Sep-2026

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन को खूब खरी खोटी सुनाई, कहा- ना झारखंड संभल रहा, ना पार्टी संभल रही

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन को खूब खरी खोटी सुनाई, कहा- ना झारखंड संभल रहा, ना पार्टी संभल रही

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री हीं ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से ना झारखंड संभल रहा है ना पार्टी संभल रही। चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता ऐसी गीदडभभकी से डरने वाले नहीं है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा। झारखंड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर रहेंगे। हेमंत सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है।

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हम लोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमंत क्या रोकेंगे। अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है।

impact add5

उन्होंने कहा कि डीजीपीको आदेश दे रहे हैं। एसपी को आदेश दे रहे हैं,भाजपा को रोको । कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करो। बसे रोक रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजेंगे। भाजपा डरने वाली नही है। बस मालिकों को रांची न जाने की हिदायत देकर धमकाया जा रहा है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1