Wednesday 06-May-2026

मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में ईडी की गवाही जारी

मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में ईडी की गवाही जारी

झारखंड में मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल एवं अन्य से जुड़े मामले में ईडी की ओर से गवाही जारी है। मामले में मंगलवार को ईडी के गवाह खूंटी के कार्यपालक अभियंता सिंकदर साहू की गवाही दर्ज की गई। गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष के वकीलों ने गवाह का प्रति-परीक्षण किया।

इसके बाद अदालत ने गवाह को डिस्चार्ज किया। मामले में ईडी की ओर से 12वें गवाह के रूप में सिकंदर साहू को प्रस्तुत किया गया। सुनवाई ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में हो रही है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 16 मार्च निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था। अगली पेशी 16 मार्च निर्धारित की गई है। पूजा सिंघल 25 मई 2022 से जेल में बंद हैं।