Tuesday 05-May-2026

झारखंड को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, 1500 प्लस टू शिक्षाकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, 1500 प्लस टू शिक्षाकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के 1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में हुआ। पीजीटी के सात विषयों हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, गणित व इतिहास के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सात मार्च को शहीद मैदान में में 1020 पीजीटी अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया था।