Tuesday 05-May-2026

नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने रॉकी को झारखंड से दबोचा

नीट पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने रॉकी को झारखंड से दबोचा

पटना, इंपैक्ट लाइव रिपोर्टर।

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉकी को गिरफ्तार किया है। खबर थी कि रॉकी नेपाल भागने वाला है लेकिन उसके पहले ही सीबीआई ने उसे झारखंड से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद रॉकी को सीबीआई की मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन की कोर्ट में पेश किया है।

दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को रॉकी के लंबे समय से तलाश थी। रॉकी नीट पेपर लीक केस की वो कड़ी है, जिसमें पेपर लीक कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी। रॉकी का कनेक्शन बिहार से था। वो बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार मुकेश, चिंटू, मनीष से चली लंबी पूछताछ में रॉकी को लेकर अहम जानकारी मिली।

सूत्रों के अनुसार रॉकी ने ही नीट पेपर लीक होने के बाद उसे सॉल्व कराकर चिंटू के मोबाइल पर भेजा था। चिंटू मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की भांजी का पति है। संजीव और रॉकी की सीबीआई तलाश कर रही थी। सीबीआई की टीम को अब जाकर सफलता मिली है।