Saturday 19-Sep-2026

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की ईडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई

विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने एक धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम की एजेंसी की रिमांड बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी। वकीलों ने यह जानकारी दी। एजेंसी द्वारा दो दिन तक पूछताछ करने के बाद 15 मई को आलम को गिरफ्तार किया गया था। पीएमएलए अदालत ने 16 मई को आलमगीर आलम को छह दिन के लिए केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था। उनकी रिमांड 17 मई से शुरू हुई थी।