Tuesday 05-May-2026

VIDEO: हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के सीएम

VIDEO: हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार बने झारखंड के सीएम

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेने ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपत ले ली है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। बता दें कि बुधवार को चंपई सोरेने ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें हाई कोर्ट ने जमानत दे थी। उसके बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी। फिर हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, जिसके बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल का नेता चुना। बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना इस्तीफा दे दिया जिससे दिन भर चलीं अटकलों पर विराम लग गया।