Tuesday 05-May-2026

नीट पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, धनबाद से मुख्य साजिशकर्मा अमन सिंह गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, धनबाद से मुख्य साजिशकर्मा अमन सिंह गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई की विशेष जांच टीम ने बुधवार शाम अमन सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि अमन सिंह नीट पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। इसे रॉकी का करीबी भी बताया जा रहा है। इससे पेपर लीक से जुड़े कई अहम बातों के बारे में जानकारी मिलेगी।

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के मामले में सीबीआई के स्तर से बिहार और झारखंड में अमन सिंह की गिरफ्तारी तीसरी है। इस मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी पटना में मनीष और आशुतोष की हुई थी। इसके बाद हजारीबाग से 10 संदिग्धों की गिरफ्तारी की गई थी, जिनमें ओएसिस स्कूल का प्राचार्य एहसान उल हक, उप-प्राचार्य इम्तियाज और जमालुद्दीन शामिल है। इन तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ करने के लिए केंद्रीय जांच टीम रांची से लेकर पटना आई हुई है। प्राचार्य समेत इन तीनों से पूछताछ में ही अमन के बारे में अहम सुराग मिला, जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी की गई है।