Tuesday 05-May-2026

Jharkhand: सीएम चंपाई ने इस्तीफा दिया, हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलने पहुंचे; सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

Jharkhand: सीएम चंपाई ने इस्तीफा दिया, हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलने पहुंचे; सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

झारखंड के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। चंपाई सोरेन ने बुधवार की शाम अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर सूबे के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेने राज्यपाल से मिलने के  लिए राजभवन पहुंचे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार हेमंत सोरेन राज्यपाल से मुलाकात के दौरान सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। 

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी से पहले ही जनवरी 2024 में हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। सोरेन ने किसी भी तरह के आरोपों की से साफ इनकार किया है। पिछले हफ्ते उन्हें जमानत देते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि यह मानने के पर्याप्त कारण है कि वह इस मामले में दोषी नहीं है।