ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बनाये गए हैं। पिछले वर्ष 28 दिसंबर 2023 से झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गयी सिफारिश के बाद ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस डॉ विद्युत रंजन सारंगी को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
पिछले वर्ष झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा के सेवानिवृत होने के बाद जस्टिस एस चंद्रशेखर को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था‌। अब जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी ओडिशा हाईकोर्ट में 20 जून 2013 को स्थायी जज नियुक्त किए गए थे। दिसंबर 1985 में इन्होंने बतौर अधिवक्ता वकालत शुरू की थी। इस वर्ष 20 जुलाई को ये सेवानिवृत होंगे।