Friday 01-May-2026

रांची में दिनदहाड़े वकील की निर्मम हत्या, हत्यारे ने सिर के बीचों-बीच घोंपा चाकू

रांची में दिनदहाड़े वकील की निर्मम हत्या, हत्यारे ने सिर के बीचों-बीच घोंपा चाकू

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने दिनदहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। घटना सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की है। गोपाल कृष्ण की हत्या को लेकर वकीलों में काफी गुस्सा और आक्रोश है। अधिवक्ता गोपाल कृष्ण पर हमला करने वाला अपराधी उन्हें जान से मारने के लिए इतना आतुर था कि उसने उनके सिर के बीचों-बीच चाकू घोंप दिया, जो उनके सिर में ही फंस गया। रिम्स के डॉक्टरों ने मृत अधिवक्ता के सिर से चाकू निकाल दिया है।

गोपाल कृष्ण के परिजनों ने बताया कि गोपाल शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से फोटोकॉपी कराने मधुकम स्थित हनुमान मंदिर के पास एक फोटोकॉपी दुकान पर गए थे। फोटोकॉपी दुकान के पास अचानक एक अपराधी हाथ में चाकू लेकर आया और उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अपराधी मौके से भाग निकला। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।