Monday 22-Jun-2026

हजारीबाग में पुलिसकर्मी की हत्या कर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग में पुलिसकर्मी की हत्या कर अस्पताल से फरार हुआ कैदी, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में सोमवार की सुबह इलाजरत कैदी एक पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार हो गया। कैदी मो शाहिद अंसारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर भाग गया.। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद पूरे पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय,एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार होने वाला सजायाफ्ता कैदी था। उस पर हत्या के कई मामले बोकारो में दर्ज बताये जाते हैं। कुछ दिनों से उसका इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उसकी सुरक्षा में जिला बल के पुलिस कर्मी चौहान तैनात थे।जानकारी के अनुसार फरार कैदी बोकारो चास के रहनेवाला है।

impact add4

घटना के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक की मदद से जांच शुरू की है। इस दौरान हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी समिति थाना के प्रभारी उपस्थित रहे। लेकिन घटना के बारे में हजारीबाग एसपी ने किसी भी तरह का बयान नहीं दिया। दूसरी ओर एसडीओ शैलेश कुमार सिंह भी बयान देने से बचते रहे। लगभग 2 घंटे तक एसपी मेडिकल कॉलेज परिसर में उपस्थित रहे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना को देखा, जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है कि कैदी शाहिद अंसारी घटना को अंजाम देकर बाहर निकल रहा है। उस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी बाहर तैनात नहीं था।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add5