Wednesday 06-May-2026

झारखंड में 1.4 करोड़ रुपये की अफीम जब्त, दो लोग गिरफ्तार

झारखंड में 1.4 करोड़ रुपये की अफीम जब्त, दो लोग गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.4 करोड़ रुपये की अफीम जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में छापेमारी की और 28 किलोग्राम अफीम जब्त की। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान देवनंदन गंझू और पंकज कुमार के रूप में हुई है।