Wednesday 06-May-2026

झारखंड में कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव, पांच आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव, पांच आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में करीब तीन दिन पहले कथित तौर पर पिता द्वारा हत्या कर दफनाई गई 16 वर्षीय लड़की का शव कब्र खोदकर शुक्रवार को निकाला गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि लड़की का पिता फिलहाल फरार है। यह घटना रांची से लगभग 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना अंतर्गत सल्टुआ गांव में हुई।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रेश्मा रमेसन ने बताया कि शव दो या तीन दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन पुलिस अभी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार लोगों ने अपराध के लिए लड़की के पिता को दोषी ठहराया है।