Wednesday 06-May-2026

गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में, 25 मई को मतदान

गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में, 25 मई को मतदान

झारखंड की उन चार लोकसभा सीट पर 93 उम्मीदवार मैदान में जहां 25 मई को चुनाव होना है। एक अधिकारी ने नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू हुई थी।

उन्होंने बताया कि इन चार सीट पर केवल तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि इन सीट में से रांची में सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार हैं। धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि गिरिडीह सीट के लिए 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड में 113 करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुएं जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि घर से मतदान की सुविधा के तहत 911 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात 2,05,525 कर्मियों में से 19,557 ने डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान किया है।