Monday 22-Jun-2026

बांग्लादेशी गिद्ध से हड़कंप, 1214 km की दूरी तय कर पहुंचा झारखंड; ढाका लिखा हुआ रिंग मिला

बांग्लादेशी गिद्ध से हड़कंप, 1214 km की दूरी तय कर पहुंचा झारखंड; ढाका लिखा हुआ रिंग मिला

हजारीबाग, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के कोनार डैम से बांग्लादेश का चिप लगा एक गिद्ध पकड़ा गया है। उसके पंजे पर एक मेटालिक रिंग भी लगा हुआ है, जिस पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम और नंबर अंकित है। फिलहाल उसे विष्णुगढ़ में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही उस पर लगे चिप और मेटालिक रिंग के बारे में पता लगाया जा रहा है। इधर, एसपी अरविंद सिंह ने कहा कि चिप लगे गिद्ध की सूचना मिली है। पुलिस वेरिफिकेशन करवा रही है। पुलिस पदाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है।

गिद्ध विशेषज्ञों से संपर्क किये जाने पर पक्षी की पहचान वाइट बैक्ड वल्चर के रूप में की गयी है। हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि यह गिद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनयम, 1972 के अन्तर्गत शिड्यूल-1 की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे नेशनल हिस्टोरी सोसाइटी (बीएनएसएचएस) से जो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त पक्षी की रेडियो टैगिंग रोयल सोसाइटी फोर द प्रोटेक्शन ऑफ बर्डस (आरएसपीबी) यूके की है।

impact add6

इसके विलुप्त होती संख्या को रोकने के लिये इसकी टैगिंग की जाती है, जिसका उद्देश्य इस विलुप्त प्राय पक्षी की सतत् मॉनिटरिंग करना है। इस पक्षी की टैगिंग (आरएसपीबी यूके) की ढाका स्थित टीम ने की है, जिस कारण उसके पंजे पर मौजूद रिंग में ढाका अंकित है। बीएएचएस द्वारा प्रमंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार इस पक्षी को 15 मई, 2024 को टैग किया गया था। इसका आगमन 08 अगस्त, 2024 को हजारीबाग जिले के कोनार डैम में हुआ है। हजारीबाग पहुंचने से पूर्व पक्षी के द्वारा कुल 1214 किलोमीटर की दूरी तय की गई है। 45 दिनों की कुल यात्रा के उपरान्त सोमवार को झारखंड के हजारीबाग पहुंचा।

सेव एशियन वल्चर फ्रॉम एक्सटिशन के सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि यह गिद्ध काफी सफर तय कर हजारीबाग पहुंचा है। इसलिए यह थका हुआ है और बीमार भी है। बीमार होने के पीछे दो बात हो सकती है। या तो इसे रास्ते में खाना नहीं मिला या इसने फिर डायक्लोफेनिक दवा युक्त मांस खाया है। हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गिद्ध पर बांगलादेशी सोलर रेडियो कॉलर लगा पाया गया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2