Tuesday 03-Nov-2026

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी रांची और आसपास समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिन मानसून एक्टिव रहेगा और बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वज्रपात गिरने की घटना भी हो सकती है। रांची के शहरी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हुई। जबकि शहर में छिटपुट बारिश हुई। जबकि बोकारो में 87.3 मिमी, हजारीबाग 64.4, धनबाद 48, गिरिडीह 39.8, जमशेदपुर 31.6, कोडरमा 25, साहिबगंज 24.5, टाटीसिलवे 20.3 मिमी समेत अन्य भागों में हलके से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर बंगाल की खाड़ी तक कायम है। यह उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। झारखंड समेत राजधानी में मानसून की स्थिति सामान्य है।

impact add2

एक जून से लेकर 13 अगस्त तक 646.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षापात 656.6 मिमी से महज 2 कम है। वहीं, राज्य में अबतक 541.3 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा 638.9 मिमी से 15 फीसदी कम है। राजधानी में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश होने से मौसम सुहाना है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3