रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।
झारखंड में रघुवर दास के कार्यकाल में हुए पुल निर्माण की जांच होगी। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यह ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि बोकारो में जो पुल बारिश में टूटा, वो साल 2011-2012 के समय का है। इसी तरह भाजपा सरकार में सिल्ली सहित अन्य जिलों में भी बना पुल धराशायी हो चुका है। पुल की गुणवत्ता के साथ विभाग कोई समझौता नहीं करेगा। विभाग संवेदक सहित अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने भी ऐसे पुल निर्माण की जांच का आदेश दिया था। रघुवर दास सरकार में बने पुल की लगातार शिकायत आ रही है। इसलिए विभाग ने सभी की जांच करने का निर्णय लिया है। झारखंड के बोकारो, रामगढ़, पलामू, लोहरदगा में दो दिनों की बारिश में पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं। बोकारो के गोमिया प्रखंड में ढेंढ़े-डुमरी संपर्क पुल का मध्य भाग शनिवार सुबह बह गया। पुल के दो पिलर पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गए।