Monday 22-Jun-2026

मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में गुजारी रात

मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में गुजारी रात

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायकों ने मार्शल द्वारा आसन के समीप से हटाए जाने के बाद विधानसभा परिसर में ही रात गुजारी। ये विपक्षी विधायक रोजगार समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके प्रश्नों का जवाब देने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इनकार के खिलाफ आसन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे।

बता दें कि झारखंड विधानसभा में बुधवार को रोजगार के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। युवाओं के रोजगार, अनुबंध और संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर मुख्यमंत्री के जवाब की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में दोपहर सवा दो बजे धरने पर बैठ गए। हंगामे पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी, लेकिन विपक्ष के 20 विधायक वेल में बैठे रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शाम में इन्हें मनाने पहुंचे, पर विपक्षी विधायक नहीं माने। बाद में रात करीब 10 बजे मार्शल ने सभी को जबरन वेल से बाहर निकाला। इसके बाद सभी लॉबी में धरने पर बैठ गए।

impact add2

मार्शल आउट से पहले विपक्ष के विधायक अपने-अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सदन के अंदर की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहे और आरोप लगाया कि सदन में बिजली, पानी, एसी बंद कर दी गई है। शौचालय तक बंद कर दिया गया।