Saturday 24-Oct-2026

पीएम मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीटों को दी बधाई

पीएम मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीटों को दी बधाई

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक की विभिन्न स्पर्धाओ में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी, अजीत सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु को बुधवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, पैरालिंपिक 2024 में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई। वह असंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका कौशल और दृढ़ता सराहनीय है।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में भाला फेंक स्पर्धा के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अजीत सिंह की अभूतपूर्व उपलब्धि, उन्होंने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ता ने भारत को गौरवान्वित किया है। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि सुंदर सिंह गुर्जर का शानदार प्रदर्शन, पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना। उनका समर्पण और जोश लाजवाब है। इस उपलब्धि के लिए बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊंची कूद स्पर्धा के विजेताओं बधाई देते हुए लिखा, शरद कुमार ने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी 63 में रजत पदक जीता। निरंतरता और उत्कृष्टता के लिए वह प्रशंसा के पात्र है। उन्हें बधाई। वे पूरे देश को प्रेरित करते हैं। वहीं एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई। यह सराहनीय है कि उन्होंने पैरालिंपिक के लगातार तीन संस्करणों में पदक जीते हैं। उनका कौशल, निरंतरता और दृढ़ संकल्प असाधारण है।

impact add3

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3