Thursday 30-Apr-2026

अय्यर रणजी ट्रॉफी फाइनल के आखिरी दिन मुंबई के लिए मैदान पर उतरेंगे

अय्यर रणजी ट्रॉफी फाइनल के आखिरी दिन मुंबई के लिए मैदान पर उतरेंगे

मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से उबरकर गुरुवार को विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन मैदान पर उतरेंगे। वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ फाइनल के तीसरे दिन 95 रनों की पारी खेलकर मैच पर मुंबई को दबदबा बनाने में योगदान देने वाले अय्यर बुधवार को चौथे दिन के खेल के दौरान पूरे समय मैदान मौजूद नहीं थे।

विदर्भ के बल्लेबाजों ने इस दौरान धैर्य और जज्बे का शानदार प्रदर्शन कर मुंबई के संभावित जीत के इंतजार को लंबा किया। जीत के लिए 538 रन के दुरूह लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ पांच विकेट पर 248 रन बनाकर मैच को जीवंत बनाये रखा है।

मुंबई टीम के एक सूत्र ने चौथे दिन खेल के बाद पीटीआई से पुष्टि की कि अय्यर पीठ से संबंधित परेशानी से उबर गए हैं और इस रणजी ट्रॉफी सत्र के आखिरी दिन मैदान पर उतरने के लिए उपलब्ध होंगे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं होने के बाद भी रणजी ट्रॉफी के मैचों नजरअंदाज करने पर अय्यर और ईशान किशन को बोर्ड के सालाना अनुबंध से बाहर कर दिया है।