Thursday 30-Apr-2026

भारतीय दल को सर्वश्रेष्ठ सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी आलोचना हो रही है: पीटी उषा

भारतीय दल को सर्वश्रेष्ठ सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी आलोचना हो रही है: पीटी उषा

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को कहा कि पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों को उनकी पसंद का सहयोगी स्टाफ मुहैया कराने के लिए खेल मंत्रालय, आईओए और राष्ट्रीय महासंघों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने इस शानदार तालमेल पर गौर नहीं करने के लिए आलोचकों को लताड़ भी लगाई।

वहीं पीटी उषा ने निलंबित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का प्रबंधन करने वाले तदर्थ पैनल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि समिति ने पेरिस ओलंपिक खेलों के आयोजकों को भेजी गई लंबी सूची में पहलवान अंतिम पंघाल के कोचों के नाम नहीं दिए। आईओए की प्रतिक्रिया खेलों के लिए अंतिम के पसंदीदा कोचों को वीजा मंजूरी मिलने में देरी के मद्देनजर आई है।