Thursday 30-Apr-2026

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या, क्या है वजह?

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या, क्या है वजह?

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या निजी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज में नहीं खेलने को लेकर हार्दिक पंड्या ने BCCI को भी बता दिया है। हालांकि 27 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला में पंड्या भारत के कप्तान होंगे। बता दें कि भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। वहीं T20 सीरीज 30 जुलाई को खत्म हो रही है, जिसके बाद हार्दिक वापस इंडिया आ जाएंगे।

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए आखिरी वनडे पिछले साल 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। पंड्या के लंबे समय से वनडे ना खेल पाने का इंतजार श्रीलंका में थम सकता था, लेकिन अब निजी वजहों से ऐसा नहीं हो सकेगा।

impact add4